फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBI again goes to jail in search of pistol

पिस्टल की तलाश में सीबीआई ने फिर खंगाली जेल

Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
CBI again goes to jail in search of pistol
मुन्ना बंजरंगी हत्याकांड
विज्ञापन

जेल परिसर में कई जगह की खोदाई, पिस्टल नहीं मिली, खोखा हुआ बरामद
एक पिस्टल पूर्व में हो चुकी बरामद, सीबीआई को दूसरी के प्रयोग होने का संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। पूर्वांचल के डान मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त दूसरी पिस्टल की तलाश के लिए सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में खोदाई कराई। हालांकि टीम को पिस्टल तो नहीं मिली, लेकिन खोखा जरूर बरामद हुआ। टीम इस खोखे की जांच कराने के लिए अपने साथ ले गई।

बता दें कि जिला जेल में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह और मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने खेकड़ा कोतवाली में वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने तभी जिला जेल के गटर से एक पिस्टल भी बरामद की थी। पुलिस का दावा था कि इसी पिस्टल से मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई है। वर्तमान में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच सीबीआई टीम कर रही है। सीबीआई को हत्या में दो पिस्टल के प्रयोग होने की संदेह है। शुक्रवार की शाम सीबीआई की टीम दूसरी पिस्टल की तलाश में जिला जेल पहुंची। टीम ने जेल परिसर में कई जगह पर खोदाई कराई। टीम को पिस्टल तो नहीं मिली, लेकिन खोदाई में एक खोखा जरूर मिला है। टीम इस खोखे को अपने साथ ले गई। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम ने जेल में जांच पड़ताल की है। जेल प्रशासन ने जांच में उनका सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed