फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Caution: Consumption of adulterated mawa should not spoil the health

सावधान: मिलावटी मावे का सेवन न बिगाड़ दे सेहत

Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Caution: Consumption of adulterated mawa should not spoil the health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिठाइयों का बाजार गुलजार हो जाता है। दीवाली पर्व के आते ही बाजार में मेवे व मिष्ठान की भरमार हो गई है। साथ ही ऐसे में अधिक मांग से प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में मिलावटी मावे का सेवन करने से सेहत भी बिगड़ सकती है। सावधान व असली की पहचान कर ही मावे से बनी मिष्ठान की खरीददारी करें।
इस प्रकार करें असली-नकली की पहचान
मावा को थोड़ा सा लें और अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़कर देखे। असली होने पर रगड़ से घी की महक आएगी। थोड़ा सा मावा हथेली में लेकर उसकी गोली बनाए। अगर गोली फटने लगे तो मावा नकली है। दो ग्राम मावा लेकर पांच मिलीलीटर गर्म पानी में घोल लें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन डालें। अगर मावा नकली होगा तो इसका रंग नीला हो जाएगा। असली मावे की पहचान का सबसे आसान तरीका यह भी है कि वह चिपचिपा नहीं होता। चखकर भी असली मावे की पहचान की जा सकती है। मावा मिलावटी होने पर इसका स्वाद कसैला आता है।
विज्ञापन

मिलावटी मावे से बनी मिठाई के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा रहता है। मिलावटी मिठाई खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। इससे उल्टी, दस्त, घबराहट, जी मचलाना, पेट में दर्द, बुुुखार और कमजोरी महसूस होने लगती है। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed