{"_id":"62619fed8d7c6929a4373966","slug":"caught-three-tempo-laden-with-copper-wires-driver-also-detained-kahkra-news-mrt5854488192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबे के तारों से लदे तीन टेंपो पकड़े, चालक भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबे के तारों से लदे तीन टेंपो पकड़े, चालक भी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद के लोनी से जलाने के लिए लाए गए तांबे के तारों से लदे तीन टेंपो को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सांकरौद गांव के जंगल में पकड़ लिया। तीनों टेंपो के चालकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन तारों को गांव सांकरौद के जंगल में यमुना खादर में जलाने के लिए लाया गया था।
गांव सांकरौद के जंगल स्थित यमुना खादर में काफी समय से तांबे के तारों वाले केबल जलाए जा रहे है। पिछले सप्ताह गांव निवासी युवक रमन ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद तार जलाने में शामिल आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। रमन ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे पुलिस ने सांकरौद गांव जंगल में दबिश देकर तांबे के तार से लदे तीन टेंपो पकड़ लिए। तीनों चालकों को कोतवाली लाकर पूछताछ की। पूछताछ में सांकरौद गांव यमुना खादर में रोजाना तांबे के तार वाले केबल जलाए जाने का मामला सामने आ गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तारों को लोनी से सांकरौद यमुना खादर में जलाने के लिए लाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।