फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Caught a youth of a particular community who took the girl to the hotel

होटल में युवती को लेकर गए विशेष समुदाय के युवक को परिजनों ने पकड़वाया

Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Caught a youth of a particular community who took the girl to the hotel
बड़ौत कोतवाली में कार्यवाही की मांग करते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
- युवती के परिजनों व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर बुलाई पुलिस
विज्ञापन

- युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कोतवाली पर हंगामा
- युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
फोटो संख्या 10
बड़ौत। कोताना मार्ग पर स्थित एक होटल में युवती को लेकर गए समुदाय विशेष के युवक को युवती के परिजनों ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने की सूचना जैसे ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे काफी संख्या में कोतवाली में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसी तरह कोतवाल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
कोतवाली क्षेत्र के औसिक्का गांव का एक युवक मंगलवार को नगर की रहने वाले दूसरे समुदाय की एक युवती को लेकर बड़ौत-कोताना मार्ग स्थित एक होटल पर पहुुंचा, इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो वे हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ होटल में पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, तो होटल से अन्य कई युवक-युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस परिजनों की शिनाख्त पर युवक युवती को पकड़कर कोतवाली ले आई। उधर परिजनों ने कोतवाली पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, प्रमोद शर्मा, हरेंद्र सहित काफी संख्या मेें कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर के कुछ होटलों को छोड़कर ज्यादातर होटल में गैर कानूनी तरीके से युवक युवतियों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं। इन होटल वालों को पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त है। इसी का फायदा उठाकर कुछ विशेष समुदाय के युवक दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंस लेते है और उनकाशारीरिक शोषण करते हैं। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ हरीश भदौरिया ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। हंगामा व मांग करने वालों में प्रांत मंत्री मधुसुदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला महामंत्री जयकुमार कंडेरा, सुनील फौजी, सुनील पहलवान, कपिल शास्त्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed