{"_id":"6a972fd53e0658906e0ef4ce","slug":"cattle-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-158022-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गौना में लंपी बीमारी से छह पशुओं की मौत, 25 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गौना में लंपी बीमारी से छह पशुओं की मौत, 25 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। गौना गांव में लंपी बीमारी के चलते छह दिन में छह पशुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा पशु बीमारी की चपेट में हैं। इससे पशुपालक परेशान हैं। उन्होंने पशु चिकित्सकों से शिविर लगवाकर जांच करवाने की मांग की।
गांव के शीशपाल यादव ने बताया कि 15 दिन पहले ब्याज पर 70 हजार रुपये लेकर गाय खरीदी थी, जो 20 किलो दूध दे रही थी, लेकिन लंपी बीमारी की चपेट में आने के कारण दूध पांच किलो रह गया था। अब गाय की मौत होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई। इनके अलावा सुरेश के एक गोवंश, धर्मपाल, रामदास के एक बछड़ा, सुखबीर की एक गाय, संजय की बछिया व पप्पू के बछड़े की मौत हो गई है। उनका आरोप है कि पशु चिकित्सकों को सूचना देने के बाद भी वे गांव में नहीं आए हैं, जिससे गोवंश की मौत हो गई है। इनके अलावा विक्रम के तीन पशु, बलराज के दो पशु, कप्तान का एक पशु, विपिन का एक पशु, अनिल के दो पशु, दीपक के दो पशु, राजपाल का एक पशु, हिमांशु का एक पशु, रवि का एक पशु, बिजेंद्र का एक पशु, सूरजपाल का एक पशु बीमार है। पशुपालकों ने पशु चिकित्सकों से शिविर लगाकर उपचार की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि पशु चिकित्सकों को गांव में भेजकर उपचार करवाया जाएगा।