फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cast post against Lord Ram, councilor in custody

नगर निवासी एक सभासद ने भगवान राम के खिलाफ डाली आपत्तिजनक पोस्ट, रामभक्तो ने कोतवाली मे दी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी क

Wed, 29 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cast post against Lord Ram, councilor in custody
अयोध्या राम मन्दिर को लेकर सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी सभासद के खिलाफ कोतवाली मे - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला विजयनगर निवासी नगर पालिका के एक सभासद और अधिवक्ता ने भगवान श्रीराम के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे नगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच सीओ द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजयनगर वार्ड दो निवासी अनिल कुमार वार्ड सभासद है और अधिवक्ता भी है। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने व्हाट्स एप स्टेटस पर लगाई गई पोस्ट में भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। जैसे ही नगर निवासी राम भक्तों और समाजसेवियों को इस पोस्ट के बारे में पता चला तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। उनका कहना है कि भगवान राम लोगों के दिलों में समाए हुए हैं। अब अयोध्या में राम मंदिर भी बनने जा रहा है। ऐसे समय में सभासद ने यह आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई है। नगर के वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल ने पोस्ट डालने वाले सभासद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पोस्ट डालने वाले सभासद ने पोस्ट के जरिये द्वेष फैलाने कार्य किया है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनकी तहरीर पर पुलिस ने धारा 153 बी, 295 ए, 503/2 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सभासद को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सभासद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है। मुकदमे की जांच सीओ दिलीप सिंह करेंगे। इसके बाद दोषी पाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed