{"_id":"68bc9a49e2dcdafb7f077c31","slug":"caseless-treatment-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-137919-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले के 10 हजार कर्मियों व उनके परिजनों को मिलेगा कैशलेस उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले के 10 हजार कर्मियों व उनके परिजनों को मिलेगा कैशलेस उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के 10 हजार कर्मियों व उनके परिजनों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। वे सरकारी व निजी अस्पताल में पहुंचकर पांच लाख रुपये तक का कैशलेस का उपचार करा सकेंगे। कर्मचारियाें का कार्ड बनवाने के लिए सभी विभागों को पत्र लिखा गया है और वे इसके लिए वेबसाइट पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों को कैशलेश उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना चला रखी है। इस योजना में प्रदेश सरकार के कर्मचारी, पेंशनरों और उनके आश्रितों को शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों को गंभीर बीमारियों या आकस्मिक स्थितियों में इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
योजना के तहत पात्र लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर स्टेट हेल्थ कार्ड बना सकते हैं। कार्ड बनने के बाद सरकारी व निजी अस्पताल में पहुंचकर पांच लाख रुपये का कैशलेस उपचार मिलेगा और उन्हें इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं प्रदेश सरकार ने शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को भी कैशलेस उपचार कराने की घोषणा कर दी है, जिससे कर्मियों में खुशी है।