{"_id":"61f6d39603eeb53211727d15","slug":"case-registered-for-stabbing-friend-baghpat-news-mrt575170218","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को चाकू मारने वाले पर केस दर्ज, गांव में शांति व्यवस्था को बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को चाकू मारने वाले पर केस दर्ज, गांव में शांति व्यवस्था को बैठक हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में दोस्त को चाकू मारने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को प्रधान के आवास पर बैठक हुई। इसमें सभी से मिलकर रहने पर जोर दिया गया।
फैजपुर निनाना गांव में संदीप पुत्र ओमवीर को समुदाय विशेष के उसके दोस्त फिरोज ने गर्दन में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। संदीप किसी तरह गांव पहुंचा तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक तूल देने का प्रयास किया। जिसको लेकर गांव में प्रधान के आवास पर बैठक हुई। जहां प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने कहा कि गांव में भाईचारा कायम है और यहां सभी मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। इस मामले को सांप्रदायिक रंग नहीं देने दिया जाएगा।