फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   case of robbery registered in theft

वाह री पुलिस! डकैती का मामला चोरी में दर्ज

Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
case of robbery registered in theft
बागपत के बड़ौत के अशरफाबाद थल गांव में चार घरों में पड़ी डकैती के मामले को पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। यहीं नहीं, पुलिस अब तक बदमाशों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। उधर, घायल एक गृहस्वामी मेरठ में जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात 10-12 सशस्त्र बदमाशों ने थल गांव में धावा बोलकर मासूम, जाबिर, यासीन, शान मोहम्मद के घरों में 10 लाख रुपये का डाका डाला था। पांच घरों में लूटपाट का प्रयास किया था, लेकिन जाग होने पर वे विफल रहे थे। यासीन पुत्र इकरामू के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की छड़ों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल से मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने घायल के भाई अशफाक पुत्र इकरामू की तहरीर पर डकैती के मामले को चोरी की धारा में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों का भी अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रमाला सतीशचंद ने बताया कि घायल यासीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed