{"_id":"612134948ebc3e79e9052ab9","slug":"case-filed-for-threatening-to-make-obscene-video-viral-baghpat-news-mrt552743064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक पर मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को एक युवक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी और उसे पिछले काफी समय से उसको परेशान कर रहा है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता है और उस पर दबाव बनाने का प्रयास करता है। आरोप है कि शनिवार को तमंचा सटाकर उसको जान से मारने की धमकी दी गई। इस तरह युवक से वह काफी परेशान है। उसने अपनी सुरक्षा व युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसएसआई मुनेशपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी युवक सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार इस मामले में पहले गांव में आपसी समझौता करा दिया गया था। लेकिन अब शिकायत आने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।