फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against three for possessing explosive material, arrested

बागपत: विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन पर मुकदमा, गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for possessing explosive material, arrested
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में विस्फोटक बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने डर के कारण विस्फोटक को कोतवाली में नहीं रखा और उसे यमुना किनारे रेत में दबवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार दोपहर को अग्रवाल मंडी टटीरी में तीन जगह पर छापा मारा था। जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। बताया कि 490 किलो गंधक पोटास, पांच बोरे पाइप व 200 किलो गत्ता बरामद हुआ। इनके साथ ही टटीरी निवासी नौशाद, बहराइच के किशनपुर मिट्ठा गांव निवासी फिरोज व नितेश को पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक को थाने में रखा सही नहीं था। इसलिए उसको अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर यमुना किनारे रेत में दबवा दिया गया।
विज्ञापन

--
रालोद जिलाध्यक्ष के मोबाइल पर धमकी
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के मोबाइल पर शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने फोन किया। वह फोन उनके बेटे ने उठाया तो उससे कहा कि उनके गांव के एक युवक ने उससे रुपये उधार लिए थे। वह उससे उनके रुपये दिला दें। इस पर जिलाध्यक्ष के बेटे ने कहा कि वे इस तरह के विवाद में नहीं पड़ते हैं। आरोप है कि फोन करने वाले अभद्रता कर धमकी दी। इस मामले में कोतवाली में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पत्नी को जान से मारने का प्रयास
बागपत। शहर निवासी युवती ने कोतवाली में शिकायत की कि उसका तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ। उसके साथ पति ने मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

--
बागपत चौराहे पर मिली बुजुर्ग महिला
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर व्यापारियों को एक बुजुर्ग महिला घूमती मिली। वे उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पुलिस को महिला ने अपना नाम प्रकाशी देवी निवासी सिनौली बताया। उसने बताया कि वह पेंशन के पैसे निकालने आई थी। उसके पेंशन के पैसे परिजन लेकर उसे यहां छोड़ गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला का फोटो व जानकारी छपरौली पुलिस को दी गई। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed