फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against former MLA's daughter-in-law and grandson

पूर्व विधायक की पुत्रवधू और पौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former MLA's daughter-in-law and grandson
निवाड़ा में प्लाट की जमीन को लेकर बुधवार को हुआ था संघर्ष
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के एक महिला सहित चार लोग भेज जा चुके जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोनीपत रोड स्थित निवाड़ा में प्लाट की जमीन को लेकर बुधवार को हुए संघर्ष में अर्जुन की पत्नी पिंकी की तहरीर पर शुक्रवार को पूर्व विधायक चंदर सिंह की पुत्रवधू सुनीता देवी और पौत्र विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस अर्जुन और एक महिला सहित चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
निवाड़ा चौकी के पास एक प्लाट के विवाद में पूर्व विधायक चंदर सिंह की पुत्रवधू सुनीता देवी और निवाड़ा के पूर्व प्रधान के बेटे अर्जुन कश्यप के बीच बुधवार को संघर्ष हो गया था। संघर्ष में हुए पथराव में सुनीता देवी व निवाड़ा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र समेत चार घायल हो गए थे। पुलिस ने अर्जुन व एक महिला रेखा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। अर्जुन व उसके साथियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। बृहस्पतिवार ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अर्जुन कश्यप की पत्नी पिंकी ने सुनीता देवी व उसके बेटे विनीत के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर सुनीता व विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed