{"_id":"61e70d8cd050013865731eb3","slug":"case-filed-against-30-including-bjp-mla-yogesh-dhama-baraut-news-mrt573883028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: भाजपा विधायक योगेश धामा समेत 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: भाजपा विधायक योगेश धामा समेत 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
विधायक योगेश धामा
- फोटो : amar ujala
बागपत के खिंदौडा गांव में 16 जनवरी को जलूस निकालने को लेकर भाजपा विधायक योगेश धामा समेत 30 लोगो के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियों वायरल हुआ था। जिसमेें भाजपा विधायक योगेश धामा के साथ काफी संख्या में भीड नजर आ रही थी। इसकी शिकायत चुनाव आयोग व अधिकारियों तक पहुंची तो जांच कराने पर पता चला कि यह वीडियो खिंदौडा गांव का 16 जनवरी का है।
विज्ञापन
वीडियो में विधायक योगेश धामा के साथ काफी भीड थी और वह जूलूस निकल रहे है। जिसके बाद आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में विधायक योगेश धामा व 30 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन