फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against 16 including SP MLA Atul Pradhan for breaking barrier

Baghpat News: सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 16 के खिलाफ बैरियर तोड़ने का मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Jun 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 16 including SP MLA Atul Pradhan for breaking barrier
- सहारनपुर जाते हुए मवीकलां के पास बैरियर तोडऩे का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी ने कराया मुकदमा
विज्ञापन

-विधायक भी लगा चुके पुलिस पर अभद्रता करने और कुर्ता फाड़ने समेत अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बैरियर तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर दिल्ली से सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में जाते हुए मवीकलां के पास बैरियर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा कराया है। वहीं विधायक पहले ही पुलिस पर अभद्रता करने और कुर्ता फाड़ने समेत अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगा चुके है।
सपा विधायक अतुल प्रधान 29 मई को समर्थकों के साथ सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह लखनऊ से आए थे और दिल्ली से बागपत होते हुए वहां जाना चाहते थे। लेकिन गौरव यात्रा को लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मवीकलां में पुलिस चेकिंग कर रही थी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वहां चेकिंग के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान को रोका गया। लेकिन उनके साथ ही करीब 15 समर्थक वहां से बैरियर तोड़कर भाग गए। उनका पुलिस ने पीछा करके सिसाना गांव में पकड़ा। वहां भी पुलिस के साथ खींचतान की गई। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक भी लगा चुके है सीओ व कोतवाली प्रभारी पर आरोप
सपा विधायक अतुल प्रधान भी सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी एमएस गिल पर आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर चुके है। जिसमें कहा गया था कि उनको जबरन रोका गया और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया तो जबरन उठाकर पुलिस वाहन में डाल दिया गया। उनको मेरठ पुलिस लाइन में लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। उन्होंने सीओ व कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed