{"_id":"65ac42589dee2af70c084729","slug":"case-against-two-including-delhi-police-inspector-in-gang-rape-baghpat-news-c-28-1-bag1001-9205-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सामूहिक दुष्कर्म में दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सामूहिक दुष्कर्म में दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत दो पर मुकदमा
विज्ञापन
रटौल । युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली पुलिस के दरोगा और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने तहरीर में बताया कि चार दिसंबर को वह शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही मैरिज होम जा रही थी। तभी गांव के ही दिल्ली पुलिस के दरोगा रविंद्र ने बहाने से उसे अपने घर बुला लिया और अपने साथी जयदेव के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने अपनी भाभी को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पीड़िता ने चांदीनगर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली पुलिस के दरोगा रविंद्र और उसके दोस्त जयदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस का दरोगा आनंद विहार थाने में तैनात है। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।