{"_id":"62892da35351ce4ccb0294eb","slug":"case-against-three-for-setting-a-married-woman-on-fire-baghpat-news-mrt5894899133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग लगाने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग लगाने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमेलागढ़ी गांव का मामला, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा झुलसी विवाहिता का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। तमेलागढ़ी गांव में बीती 18 मई को पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग लगा दी गई। उसका दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। विवाहिता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बिजरौल निवासी बाबूराम पुत्र ईश्वर सिंह ने दोघट थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी भांजी मनु की शादी वर्ष 2010 में तिरसपाल निवासी तमेलागढ़ी के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी भांजी का उत्पीड़न करने लगे। जिसको लेकर कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ। आरोप है कि 18 मई की शाम उसकी भांजी मनु पर पति, सास व ननद ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें मनु गंभीर रूप से झुलस गई। जिसमें इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पति व ननद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।