{"_id":"5856dde34f1c1be20ac0648c","slug":"carts-of-up-100-run-in-the-district-by-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज से दौड़ेंगी यूपी-100 की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज से दौड़ेंगी यूपी-100 की गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी -100 की गाड़ी सोमवार (आज) से सड़कों पर दौड़नी शुरू होगी। इस सेवा का शुभारंभ पुलिस लाइन में होगा। इसके बाद हर वारदात स्थल पर पांच से 20 मिनट के अंदर गाड़ी पहुंचेगी।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने यूपी 100 योजना चलाई है। इसके तहत जनपदों में पुलिस विभाग को अलग से गाड़ी दी। बागपत को 34 गाड़ी और सात बाइक मिलीं हैं। फिलहाल 15 गाड़ी आई हैं। शहर और देहात के हर मुख्य प्वाइंट पर गाड़ी खड़ी होगी। वारदात की सूचना मिलते ही गाड़ी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ेंगी।
5-20 मिनट के अंदर गाड़ी को मौके पर पहुंचना अनिवार्य है। पुलिस वालों की गतिविधियां लखनऊ में बैठे अफसर देखेंगे। इसके लिए सभी गाड़ियों में जीपीएस लगा है। लापरवाह पुलिस वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। अपराधियों को पकड़ने में गाड़ियों से मद्द मिलेगी। एसपी अजय शंकर राय ने बताया यूपी-100 का सोमवार से शुभारंभ किया जा रहा है।