{"_id":"5e1f5f1d8ebc3e4aed356a40","slug":"card-holders-are-not-getting-full-ration-baraut-news-mrt4636982130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा पूरा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा पूरा राशन
विज्ञापन
कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा पूरा राशन
बड़ौत (बागपत)। आपूर्ति विभाग की उदासीनता के चलते नगर के राशन ड़ीलर एक यूनिट पर मिलने वाले दो किलों चावल की बजाय केवल एक किलो चावल का वितरण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे कार्ड धारकों में गहरा रोष व्याप्त है।
नगर में 13 राशन दुकानें संचालित है और 5997 कार्ड धारक है। इन कार्डों पर 11852 यूनिट चढ़ी है। शासनादेश के अनुसार कार्ड धारकों की एक यूनिट पर तीन किलों गेहूं व दो किलो चावल स्वीकृत किया गया था। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि राशन डीलर प्रति यूनिट एक किलो ही चावल दे रहें है। जब इसके लिए पूछते है तो ऊपर से ऐसा ही आदेश होने की जानकारी दी जा रही है। आपूर्ति विभाग अधिकारियों से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बारे में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि यूनिट से कम राशन देना गंभीर मामला है। आपूर्ति विभाग से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो दोषी राशन डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।