{"_id":"581f89a24f1c1b067fb37b78","slug":"car-truck-clashed-with-pilgrims-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, छह घायल
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बरनावा के सच्चा सौदा आश्रम से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे भक्तों की कार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धुंध होने के कारण ईंटों के ट्रक से टकरा गई। इसमें छह श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली के नांगलाई के प्रेमनगर निवासी प्रदीप, सेवाराम, धर्मेंद्र, ओमपाल, पप्पू और शिवा रविवार सुबह बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में प्रवचन सुनने के लिए आए थे। रात करीब नौ बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे स्थित पाली गांव के पास पहुंची। सड़क पर धुंध होने के कारण वहां पर पहले ही खड़े ईंटों का ट्रक दिखाई नहीं दिया। कार, ट्रक से टकरा गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कार से निकाला और उनको एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। घायल प्रदीप की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
कार-बाइक की भिड़त, एक घायल ः बागपत। बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजली घर के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार हिसावदा निवासी मानेंद्र पुत्र जगमोहर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया।