फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car hits bike, youth dies, one injured

Baghpat News: कार ने बाइक में टक्कर मारी युवक की मौत, एक घायल

Sat, 11 Nov 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, youth dies, one injured
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास कार की टक्कर में बाइक सवार एक युवक और उसका तहेरा भाई घायल हो गया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कार सवार लोगों पर जान बूझकर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। बावली गांव का धीर सिंह दस्तावेज लेखक हैं। शुक्रवार को उसका 24 वर्षीय बेटा अक्षय तोमर अपने तहेरे भाई विपिन के साथ बाइक पर अपने ही गांव में हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हाे गए। परिजन और लोगों ने दोनों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने अक्षय की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसी रास्ते में ही मौत हो गई, जिसके बाद परिजन उसके शव को वापस ले आए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे युवक का उपचार हो रहा है। युवक के परिजनों का आरोप है कि कार में सवार लोगों ने जानबूझकर कार की टक्कर बाइक में मारी है। जिसके बाद यह घटना हुई है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि कार की टक्कर बाइक में लगने से अक्षय की मौत हुई है जबकि एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed