{"_id":"63ee75121bab5b1d660af516","slug":"car-hit-two-sisters-seriously-injured-baraut-news-c-14-1-120484-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दो बहनों को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दो बहनों को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल युवती
बड़ौत। बामनौली गांव के पास ईंट भट्ठे से काम कर वापस घर लौट रही दो सगी बहनों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बामनौली गांव निवासी किरणपाल और उसकी दो बेटियां तनु, आरती गांव के पास ही भट्ठे पर ईंट पाथई का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों बहनें काम कर वापस आ रही थीं तो बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गेट के पास बागपत की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगा।
सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।