{"_id":"684c3dc1b74f172c1f0e3d2f","slug":"car-driver-dies-after-colliding-with-truck-on-eastern-car-driver-dies-after-colliding-with-truck-on-eastern-peripheral-expresswayperipheral-expressway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133073-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत
विज्ञापन
- दवाई लेने पीलीभाीत से हरियाणा जा रहे थे कार सवार, टक्कर लगते ही 100 मीटर दूर जाकर गिरा कार चालक
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा के समीप ट्रक की टक्कर से कार चालक प्रदीप निवासी बिसलपुर (42) दूर जाकर गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी ब्रजेश व दीपक घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पीलीभीत जिले के बिसलपुर गांव निवासी प्रदीप, ब्रजेश और दीपक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कार में सवार होकर दवाई लेने हरियाणा जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के गंदे नाले के समीप पहुंचे तो साइड में कार खड़ी कर लघुशंका के लिए रुक गए। इसके बाद कार लेकर जाने लगे तो पीछे से आए ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चला रहा प्रदीप करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे का पता चलने पर मृतक प्रदीप के परिवार वाले भी बागपत पहुंच गए। मृतक प्रदीप चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जो कार चलाता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।