{"_id":"61e3158dd892c153d6422c09","slug":"car-driver-and-woman-killed-in-road-accidents-baghpat-news-mrt573482983","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कार चालक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कार चालक और महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत नगर और सरूरपुर में हुए सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई। उधर, सरूरपुर में हाईवे पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
सिसाना का रहने वाला अमित कुमार उर्फ बिट्टू (42) शनिवार सुबह को लोनी से इको कार से घर लौट रहा था। बागपत नगर में दिल्ली बाईपास के पास अज्ञात वाहन की उसकी कार से टक्कर हो गई। इसमें अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। उधर, सरूरपुर कलां निवासी राधा पत्नी सतीश शुक्रवार शाम को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि इन दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।