{"_id":"583f267d4f1c1b626bde58cc","slug":"cantor-roadways-and-brushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज और कैंटर की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज और कैंटर की भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बागपत दिल्ली मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के पास रोडवेज बस व कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें कैंटर चालक एवं परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण बामनौली गांव में कृष्ण नदी पुल के पास बड़ौत से मुजफ्फरनगर जा रही रोड बस की बुढ़ाना की ओर से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। इसमें कैंटर चालक अमित निवासी दिल्ली, परिचालक नितिन तथा रोडवेज में बैठी सवारी अंकुर, सीमा निवासी बड़ौत व नजरू निवासी बुढ़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैंटर व बस से निकालकर बड़ौत व बुढ़ाना के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ दोघट सुरेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो घायल
खेकड़ा। बुधवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पाबी निवासी चालक इरशाद एवं मोमीन ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर दिल्ली की और जा रहे थे। जब वह ग्राम मवींकलां के समीप पहुंचे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो बीच मार्ग पलट गयी। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक इरशाद एवं मोमीन घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिये दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। घायलों में मोमीन की हालत चिंताजनक बताई जाती है। ट्रैक्टर पलटने से मार्ग पर ईंटें बिखर गई, जिससे आवागमन भी बाधिक रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर कैंटर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी किसान दिनेश पुत्र श्योराज सिंह, बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर बागपत चीनी मिल में जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर के मैरिज होम के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक दिनेश ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बची। कैंटर चालक हरकेश निवासी इलाहाबाद भी घायल हो गया। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।