{"_id":"5f7b69028ebc3e9b77669428","slug":"cantor-postal-parcel-is-being-used-in-liquor-smuggling-baghpat-news-mrt5045632179","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंटर डाक पार्सल का की जा रही शराब की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंटर डाक पार्सल का की जा रही शराब की तस्करी
विज्ञापन
शराब तस्करी में कैंटर डाक पार्सल का हो रहा इस्तेमाल
- पुलिस ने केंटर चालक सहित दो को गिरफ्तार किया
छपरौली। आबकारी व थाना पुलिस ने सोमवार को डाक पार्सल लिखे एक कैंटर से तस्करी कर ले जा रही 156 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने कैंटर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चालक ने बताया कि शराब रोहतक से वाया लखनऊ होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी।
आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया सोमवार को सूचना पर थाना पुलिस ने टांडा चौकी के पास से डाक पार्सल लिखे एक कैंटर से तलाशी के दौरान 156 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की। शराब रोहतक से लखनऊ वाया बिहार ले जा जा रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक संजू पुत्र जयभगवान व किरन निवासी गांव पावटी समालखा पानीपत हरियाणा को हरियाणा को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा।
------------
आगे और पीछे की नंबर प्लेट अलग-अलग
छपरौली। आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कैंटर पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट मिली है। गाड़ी के आगे एमएच 4 जेके 2551 व पीछे की नंबर प्लेट एमएच 46 एएफ 9277 नंबर प्लेट की लगी हुई है।
विज्ञापन
-----------
मुर्गी के दाने के नीचे छिपाई गई थी शराब
छपरौली। रोहतक से बिहार के लिए चले कैंटर में मुर्गी का दाना भरा हुआ था। आरोपियों ने दाने के बोरों के नीचे 156 पेटी अवैध शराब छुपा रखी थी।