{"_id":"5dcefa9e8ebc3e54bb6a36e6","slug":"cantor-hit-bike-wife-killed-husband-injured-baghpat-news-mrt45379255","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना-ढिकौली मार्ग पर पिलाना गांव के समीप केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शुक्रवार को गाजियाबाद के लोनी निवासी आसमीन (26) पत्नी इरफान बाइक पर सवार होकर अपने मायके दत्तनगर आ रही थी। जैसे ही वह पिलाना-ढ़िकौली मार्ग पिलाना गांव के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें आस्मीन की मौके पर मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। सिंघावली अहीर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।