फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates will have to disclose their criminal history in elections

प्रत्याशियों को चुनाव में बताना होंगे अपना आपराधिक इतिहास

Fri, 07 Jan 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Candidates will have to disclose their criminal history in elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। चंदौली जनपद के मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रोशन का कहना है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में आपराधिक किस्म के लोगों को चुनाव लड़ने के लिए मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर दर्ज और लंबित मुकदमों की सार्वजनिक घोषणा करनी होगी। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका पर्चा खारिज किया जा सकता है।

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा। प्रदेश में अबकी बार 52.8 लाख नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। साथ ही एक बूथ पर 1500 मतदाताओं की बजाय अब 1250 मतदाता ही मतदान करेंगे। दिव्यांग, 80 साल के बुजुर्ग और कोविड पॉजिटिव मतदाताओं को उनके घर पर ही बैलेट उपलब्ध कराकर मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है, जो सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। बताया कि यूपी में इस समय 10.64 लाख दिव्यांग, 24.03 लाख 80 वर्ष के बुजुर्ग मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि आयोग इस बार एक लाख बूथों पर प्रथम बार वेबकॉस्टिंग भी करवाने जा रहा है। प्रदेश में इस बार 1,74,351 लाख मतदान स्थल बनेंगे, जो पिछले चुनाव से 11, 020 अधिक हैं। उन्होंने बताया कि इस समय यूपी का जेंडर रेशियो 839 से बढ़कर 868 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed