फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates suffering from jam, many missed exams

जाम से परेशान रहे अभ्यर्थी, कई की छूट गई परीक्षा

Mon, 16 Oct 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Candidates suffering from jam, many missed exams
बड़ौत में देरी से पहुंचने वाले अभ्य‌र्थियों को खदेड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिक्षक पात्रता परीक्षा में देरी से पहुंची अभ्यर्थियों को शामिल नहीं होने दिया गया। कई महिला अभ्यर्थियों सहित अन्य छात्रों का पेपर भी छूट गया। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से हाथ जोड़कर मिन्नते भी मांगी और महिला अभ्यर्थी फूट-फूट कर भी रोई, लेकिन उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन


इसको लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा भी किया और एसडीएम की गाड़ी का घेराव भी किया। एक महिला अभ्यर्थी ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली, लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेजा। 
विज्ञापन


नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में टीईटी कराई। बागपत, दिल्ली, शामली, लोनी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि सहित अन्य कई जनपदों से छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह रवाना हुई, लेकिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचते-पहुंचते उन्हें देरी हो गई। इस कारण उन्हें परीक्षा मेें शामिल नहीं होने दिया। 

जनता वैदिक इंटर कॉलेज पर कई महिला अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ हाथ जोड़कर मिन्नतें भी मांगी। अभ्यर्थियों का कहना था कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा वाले बाबा व अन्य जगहों पर जाम के कारण उन्हें देरी हुई है। 

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया। एक महिला अभ्यर्थी ने तो आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली थी। वहां पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी की गाड़ी का घेराव भी किया। बाद में सभी अभ्यर्थी मायूस लौट वापस लौट गए।


इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी व परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक यशपाल शास्त्री से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि परीक्षा में देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल करना नियमों का उल्लंघन करना है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed