फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates could not even spend ten lakhs

चुनाव में खर्च की सीमा 40 लाख, मुख्य पार्टियों के प्रत्याशी दस लाख भी खर्च नहीं कर सके

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Candidates could not even spend ten lakhs
छपरौली से केवल कांग्रेस प्रत्याशी ने पंद्रह लाख खर्च दिखाया, गाड़ी व खाने में सबसे ज्यादा खर्च
विज्ञापन

बागपत से खर्च करने में सबसे आगे कांग्रेस प्रत्याशी व बड़ौत से बसपा प्रत्याशी रहे आगे
चुनाव खर्च का तीन प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया, प्रशासन ने तीनों को नोटिस जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में आयोग ने भले ही खर्च सीमा 40 लाख रुपये कर रखी है। यहां मुख्य पार्टियों के प्रत्याशी दस लाख तक भी खर्च नहीं कर सके और केवल छपरौली से कांग्रेस प्रत्याशी ही दस लाख का आंकड़ा पार कर पाए। हालांकि जिस तरह से प्रत्याशियों ने खर्च दिखाया है, वह किसी के गले नहीं उतर रहा है।
विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की हुई है। यदि कोई प्रत्याशी इससे ज्यादा खर्च करता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। यहां मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने तय सीमा का 25 प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। छपरौली से केवल कांग्रेस प्रत्याशी यूनुस चौधरी ने 15 लाख पांच हजार 425 रुपये खर्च किए हैं। वहीं, बागपत सीट पर सबसे अधिक कांग्रेस प्रत्याशी अनिल देव त्यागी ने खर्च किया है। इस सीट पर खर्चा करने में दूसरे नंबर पर भाजपा के योगेश धामा रहे हैं। बड़ौत सीट पर बसपा के अंकित शर्मा ने सबसे ज्यादा खर्चा किया तो दूसरे नंबर पर भाजपा के केपी मलिक रहे हैं। छपरौली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यूनुस चौधरी ने सबसे ज्यादा खर्च किया तो दूसरे नंबर पर भाजपा के सहेंद्र रमाला रहे। वहीं, निर्दलीय व छोटे दल के प्रत्याशी भी खर्च करने में ज्यादा पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी चुनाव जीतने के लिए काफी खर्च किया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा का कहना है कि सभी का खर्चा सही मिला है। उनके खर्चें को अपने रजिस्टर से भी मिलान कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों को भेजा नोटिस
छपरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े तीन प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी जवाब नहीं दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण सिन्हा के अनुसार बसपा के शाहिन, आम आदमी पार्टी के राजेंद्र खोखर व अनीस को नोटिस भेजकर खर्च का ब्योरा जमा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस तरह किया गया खर्च
बागपत विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी खर्च
अहमद हमीद रालोद-सपा 528992
अनिल देव त्यागी कांग्रेस 856085
योगेश धामा भाजपा 717842
अरुण कसाना बसपा 538015
नवीन गुर्जर आप 119051
प्रमोद गोस्वामी सेक्युलर इंकलाब पार्टी 123722
राशिद पीस पार्टी 52611
विनोद कुमार इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस 21192
महाराज सिंह निर्दलीय 43034
रेनू धामा निर्दलीय 71764
विनय कसाना निर्दलीय 11180
----
बड़ौत विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
कृष्णपाल मलिक भाजपा 717673
जयवीर तोमर रालोद-सपा 517945
अंकित शर्मा बसपा 876978
राहुल कुमार कांग्रेस 615108
सुधीर शर्मा आप 338752
रेणूबाला निर्दलीय 48772
----
छपरौली विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
सहेन्द्र सिंह रमाला भाजपा 410130
डा. अजय कुमार रालोद-सपा 554808
यूनुस चौधरी कांग्रेस 1505425
शाहिन बसपा नहीं दिखाया
राजेन्द्र खोखर आप नहीं दिखाया
कप्तान अखिल भारतीय लोकदल 176818
नरेश भारतीय तारक समाज पार्टी 8780
सत्यवीर विकासशील इंसान पार्टी 248584
अनीस एआईएमएआईएम नहीं दिखाया
अजय कुमार निर्दलीय 81050
चंद्रपाल इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस 21586
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed