{"_id":"61e9a4aa4cda1218b52861d6","slug":"candidate-vigorous-but-useless-car-in-front-of-wife-baghpat-news-mrt574124364","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी से ज्यादा पत्नी पर पैसा, पत्नी के सामने बे-कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी से ज्यादा पत्नी पर पैसा, पत्नी के सामने बे-कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यहां प्रत्याशियों से ज्यादा उनकी पत्नियों पर पैसा है। यही नहीं प्रत्याशी स्कूटी रखते हैं और पत्नी के पास कार है। यह उन्होंने खुद नामांकन के लिए जमा कराए शपथ पत्र में लिखा है। वहीं, बसपा के बागपत व छपरौली प्रत्याशी भी करोड़पति हैं, लेकिन छपरौली प्रत्याशी के पास कार नहीं है। किसी भी प्रत्याशी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
जयवीर तोमर से ज्यादा पत्नी समृद्ध
बड़ौत से रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर के पास नकद तीस हजार रुपये हैं तो उनके पास बैंक खाते में पांच लाख, बीमा पॉलिसी दो लाख रुपये की है। उनके पास एक स्कूटी है तो कृषि भूमि 65 लाख, 13 लाख रुपये का प्लॉट है। वहीं, उनकी पत्नी पर नकद राशि 70 हजार रुपये तथा बैंक खातों में 16 लाख 92 हजार 734 रुपये हैं। बीमा पॉलिसी 33.10 लाख रुपये की हैं तो उनके पास एक कार है। उन पर 15 तोला सोने के साथ ही 80 लाख की प्रॉपर्टी भी है।
बसपा के अरुण कसाना करोड़पति
बागपत सीट से बसपा प्रत्याशी अरुण कसाना के पास नकद राशि दो लाख, बैंक में करीब सात लाख रुपये, एक गाड़ी, 90 ग्राम सोना, कृषि भूमि 80 लाख, एक कॉमर्शियल भवन 50 लाख रुपये का है। उनकी पत्नी के पास नकद राशि एक लाख, बैंक में साढ़े तीन लाख से ज्यादा रकम, 150 ग्राम सोना, कृषि भूमि दस लाख, गैर कृषि भूमि करीब दस लाख रुपये की है।
विज्ञापन
छपरौली से शाहिन भी किसी से कम नहीं
छपरौली से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शाहिन चौधरी पर नकद पांच लाख, खाते में एक लाख, दो तोला सोना, 15 बीघा जमीन, 70 लाख रुपये की अन्य प्रॉपर्टी है। उनकी पत्नी पर नकद एक लाख, खाते में बीस हजार, तीन तोला सोना, एक किलो चांदी, पांच बीघा जमीन है तो बच्चों पर एक-एक लाख नकद, खातों में 35 हजार रुपये हैं।