फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   candidate and Booth in the third eye

तीसरी आंख की नजर में प्रत्याशी आैर बूथ

Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन करने जाते समय उम्मीदवार राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ के मध्य सीसीटीवी कैमरे में कैद करेंगे। अनुमति से ज्यादा वाहन और जनसमूह लेकर गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनकी प्रत्येक गतिविधियां देखी जाएगी। प्रत्याशी पटाखे और आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन


  डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार और उनके चार प्रस्तावक ही कलक्ट्रेट में प्रवेश करेंगे। कलक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर की दूरी पर उनके समर्थक होंगे। अनुमति के अनुसार ही प्रत्याशी वाहनों और जनसमूह लेकर आए।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ के माध्य सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था कर दी। जो प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा खुफिया तंत्र और सिविल पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे जो प्रत्याशी और उनके समर्थकों की प्रत्येक गतिविधियां पर नजर रखेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध और सब्जी के वाहनों की भी होगी चेकिंग ः असलहा, शराब और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं पकड़ने के लिए जिले के प्रत्येक वाहन पर पुलिस की नजर है। ईंट, सब्जी, दूध ढोने वाले वाहनों की भी पुलिस चेकिंग करेगी।

100 बूथों में वोटिंग लाइव देखेगा चुनाव आयोग
बागपत। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग बेहद गंभीर है। किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका से निपटने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग ने जनपद के 100 बूथों में मतदान की स्थिति खुद देखने का निर्णय लिया है। इसके लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।  

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय खुद गांव-कस्बों में जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अपराधियों और खुराफातियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। चुनाव के सवा माह पहले ही जनपद में आईटीबीपी पहुंच गई है।


गांव-गांव में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि हरेक मतदान केंद्र पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। जिले के 100 बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी। अफसरों का कहना है कि मतदान केंद्र में सादे कपड़ों में भी पुलिसवालों की तैनाती होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed