फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cancer treatment in the district now under Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना में अब जिले में ही कैंसर का इलाज

Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cancer treatment in the district now under Ayushman Yojana
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब कैंसर के मरीजों को जिला अस्पताल में जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ कपिल सरोहा ने बताया कि इसके लिए फोर्टिस अस्पताल नोएडा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र कुमार से अनुबंध हुआ है। सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक जिला अस्पताल में मरीजों की जांच और उपचार करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के लोगों को पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार दिया जाता है। जिले में कैंसर रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को अन्य जनपदों में इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ता था। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ कपिल सरोहा ने बताया कि इस अनुबंध के करीब तीन माह से प्रयास किया जा रहा था। उधर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र कुमार का कहना है कि योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से अनुबंध हुआ है। सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को वह बागपत जिला अस्पताल में मरीजों की जांच और उपचार करेंगे।
विज्ञापन

जिले में गोल्डन कार्ड की स्थिति
बागपत। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 22 हजार 99 परिवारों के 70 हजार 654 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। जिले के तीन हजार 404 लोगों पर अब तक तीन करोड़ दो लाख 18 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है अधिकारी
- सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि योजना के अंतर्गत कैंसर विशेषज्ञ से अनुबंध हो गया है। अब कैंसर रोगियों की जिला अस्पताल में जांच और उपचार मिलेगा।
- सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह का कहना है कि जिले में कैंसर रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed