{"_id":"5ed14c548ebc3e90571a43da","slug":"cancer-sufferers-found-positive-in-baghpat-nagar-and-vegetable-vectors-in-khekda-baghpat-news-mrt48395778","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि, चौहानान मोहल्ला सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि, चौहानान मोहल्ला सील
विज्ञापन
बागपत में सील किया गया चौहानान मोहल्ला
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में इलाज कराने गए कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद नगर के चौहानान मोहल्ले को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस लोगों के सैंपल लिए हैं। उधर, खेकड़ा के मोहल्ला शेखपुरा निवासी सब्जी आढ़ती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बागपत नगर के मोहल्ला चौहानन निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान 26 मई को वह दिल्ली के डीएल कपूर हॉस्पिटल में उपचार कराने पहुंचे, जहां उनका कोविड-19 का सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला चौहानान पहुंची। कैंसर पीड़ित के परिवार को प्रकरण की जानकारी दी। पॉजिटिव मिले बुजुर्ग को मेरठ के कोविड हॉस्टिपल मेें शिफ्ट कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर सर्वे किया गया है। दस लोगों के सैंपल लिए गए हैं। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस ने गली को सील कर दिया है। इसके अलावा खेकड़ा के सब्जी आढ़ती की 25 मई का रैंडम सैंपल लिया गया था। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
जिले का 31वां मामला, दूसरा कैंसर पीड़ित
बागपत। मोहल्ला चौहानान में कोरोना संक्रमण का प्रकरण सामने आने के बाद अब जिले में पॉजिटिव की संख्या 31 हो गई है। जबकि किसी कैंसर रोगी के कोरोना पॉजिटिव होने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले ढिकौली निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
दिल्ली से फिर आया संक्रमण
बागपत। मोहल्ला चौहानान के लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में सभी लोग स्वस्थ हैं। ऐसी आशंका है कि कैंसर का उपचार कराने के दौरान ही कहीं से बुजुर्ग को कोरोना का संक्रमण मिल गया। मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।