{"_id":"64bec34c33bb12f48d0ad768","slug":"cancellation-of-five-trains-increased-the-problems-of-passengers-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1762-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच ट्रेनें रद्द रहने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच ट्रेनें रद्द रहने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक साथ पांच ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को या तो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा या फिर डग्गामार वाहनों का। पूरे दिन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही।
रविवार का सरकारी अवकाश होने के बाद सोमवार को विभिन्न जगहों पर जाने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन जब यात्रियों को जानकारी हुई कि एक साथ पांच ट्रेनें रदद हैं तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। सोमवार को इस रूट पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01619, 04401, दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन नंबर 04419 और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 0420 और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04020 और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04402 रद्द रही। ऐसे में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सुबह से ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं मिली।
वर्जन -
पांच ट्रेनों को इस रूट पर रद्द किया गया है। इस संबंध मेें नोटिस बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। -अनुज राठी स्टेशन मास्टर