{"_id":"6243466e53a9035c003f3145","slug":"campaign-will-be-launched-to-educate-the-illiterate-baghpat-news-mrt582248182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरक्षरों को शिक्षित करने के लिए चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरक्षरों को शिक्षित करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर 15 वर्ष से अधिक निरक्षरों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
बागपत को मिला 2405 निरक्षरों को चिह्नित करने का मिला लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वैकल्पिक शिक्षा अंतर्गत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शासन ने जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जिले को 2405 निरक्षकों को साक्षर करने के लिए चिह्नित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें 601 पुरुष और 1804 महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा।
निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए साक्षर भारत मिशन शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत जिले में प्रत्येक ग्राम सभा में एक केंद्र पर दो प्रेरक नियुक्त किए गए थे। जिले में विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में एक लाख 64 हजार निरक्षर मिले थे। इनमें से एक लाख 40 हजार निरक्षरों को साक्षर कर परीक्षा कराकर प्रमाणपत्र वितरित किए गए थे। मार्च 2018 में योजना को बंद कर दिया गया था। अब 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर करने के लिए अभियान चलाकर चिह्नित किया जाएगा। शासन स्तर से जिले में 2405 निरक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। इनमें 601 पुरुष निरक्षर और 1802 महिला निरक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। जिला समन्वयक अमित यादव ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। बागपत को 2405 निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है। इसमें निरक्षरों को लिखना, साधारण गणना, दो अंकों का जोड़, गुणा और भाग के अतिरिक्त ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।