फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Called upon traders to get organized

व्यापारियों को संगठित करने का आह्वान किया

Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Called upon traders to get organized
व्यापारियों से संगठित होने का आह्वान किया
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को व्यापारियों की बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया और व्यापारियों से संगठित होने का आह्वान किया गया।
यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी ने व संचालन नगर अध्यक्ष मुदित जैन ने किया। बैठक में नगर में व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। अरुणा तोमर ने पुलिस प्रशासन से रात व शाम के समय गश्त बढ़ाएं जाने की मांग की और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाने की अपील की। मुदित जैन ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में अनुज जैन उर्फ मोनू को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में महामंत्री नवनीत जैन, कोषाध्यक्ष रिंकू जैन, उपाध्यक्ष अंकित जैन डब्बू, शरद जैन टाटा, बबलू जैन, गौरव जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed