फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to unite on the birth anniversary of the farmer messiah

किसान मसीहा की जयंती पर एकजुट होने का आह्वान

Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Call to unite on the birth anniversary of the farmer messiah
रमाला/अग्रवाल मंडी टटीरी। किशनपुर बराल में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 86वीं जयंती मनाई गई। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और जातिवाद को दरकिनार कर किसानों की एकजुटता के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि महात्मा टिकैत ने किसानों को एकजुट कर उनके हक के लिए लड़ना सिखाया। किसानों की आवाज देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंद की। उन्होंने कहा कि किसान का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। इस मौके पर डॉक्टर ओमप्रकाश, सुरेश मुखिया, चांदबीर, रमेश, शोकेंद्र, अजित, देवेंद्र, मदन मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में भारतीय किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवन में संजय कुमार, सतपाल, अवनीश, विकास, राकेश, ताहिर, करण सिंह, पिंकी, शहजाद, राजू, मनोज, अंकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed