{"_id":"64997b563b1dd0c03c06f693","slug":"call-to-strengthen-the-organization-with-new-consciousness-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2645-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन
-दो जुलाई को ब्राह्मण चेतना सम्मेलन में जुटेंगे समाज के लोग
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वात्सायन पैलेस में सोमवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें दो जुलाई को लहचौड़ा गांव में होने वाले ब्राह्मण चेतना सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में ब्राह्मण चेतना और सामाजिक एकता पर प्रस्ताव पास करने और वर्ष भर की कार्य योजना तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा मौजूद रहेंगे। उन्होंने समाज में नई चेतना लाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कौशिक, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, उमेश शर्मा, सत्यपाल दरोगा, अरविंद शर्मा, अभिजीत शर्मा को संयोजक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सोनू पंडित, योगेश सोती, राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम शर्मा, संरक्षक डॉ़ घनश्याम शर्मा मौजूद रहे।