फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to get ready for assembly elections

विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Call to get ready for assembly elections
बागपत के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष डॉ - फोटो : BAGHPAT
कांग्रेस का नौ अगस्त से जिले में महंगाई के विरोध में अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी और अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। नौ अगस्त से जिले में महंगाई के विरोध में अभियान चलाने का निर्णय किया गया।
जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना ने कहा कि कांग्रेस विहीन सत्ता हमेशा परेशानी खड़ी करती है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। अंग्रेज भारत छोड़ो की तर्ज पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कांग्रेस इस जनविरोधी सरकार को सत्ता छोड़ने को विवश करेगी। बैठक में न्याय पंचायतों, ब्लॉक और अन्य पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दोबारा खड़ी हुई है। इस बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह नहीं है। वहीं, कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ अगस्त से जिले में महंगाई के विरोध में कांग्रेस यात्रा और प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन सत्यपाल पथौलिया ने किया। यहां अनिल देव त्यागी, ओमपाल, अलीहसन, विनोद शर्मा, रामपाल कश्यप, अशोक, श्याम दत्त शर्मा, चंदकिरण शर्मा, नेत्रपाल, अयूब अल्वी, सुनील त्यागी, खिलेराम गुर्जर, चौधरी अनिल तोमर, भगवती देवी, ओंकार शर्मा, अजहर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed