फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call the control room on the attack of locusts

टिड्ढी दल का खतरा बढ़ा, कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

Mon, 10 Feb 2020 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Call the control room on the attack of locusts
टिड्ढियों के हमले पर लगाएं कंट्रोल रूम को फोन
विज्ञापन

बागपत। पंजाब में किसानों के फसलों को चट करने वाले टिड्ढी दलों का खतरा जिले पर मंडरा रहा है। इससे सतर्क कृषि रक्षा विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि लखनऊ में टिड्ढियों से फसलों को बचाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के किसान भी इस बारे में 055-2732063 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों में टिड्ढ़ी दल के प्रकोप के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। कृषि निदेशालय ने प्रदेश के किसानों को इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों को कहीं ऐसा प्रकोप नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के अधिकारियों को दें। कृषि विभाग ने लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया है। किसान 055-2732063 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। वसंत के मौसम में बलुई मिट्टी टिड्ढे के प्रजनन एवं अंडे देने के लिए अनुकूल होती है। ऐसी मिट्टी वाले क्षेत्र में किसान जुताई कराकर जल का भराव करा दें तो खतरा नहीं कम हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
क्या करें किसान
बागपत। टिड्ढी दल का प्रकोप होने पर किसान एक साथ एकत्र होकर टीन के डब्बों और थालियों को बजाएं। शोर मचाएं, इससे आसपास के खेतों में आक्रमण रूक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed