{"_id":"6a0074bdd481e4bbbe036f88","slug":"call-issued-to-provide-higher-education-to-daughters-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-151445-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का किया आह्वान
-बड़ौत के आर्य समाज भवन व पट्टी चौधरान में यज्ञ हुआ
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के आर्य समाज भवन और पट्टी चौधरान में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओमवीर सिंह ने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से प्राचीन संस्कृति के महत्व को समझने और वेदों का अध्ययन करने पर भी जोर दिया।
ओमवीर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी यज्ञ को भूल रही है, जबकि यह हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने को सभी का कर्तव्य बताया। उन्होंने पर्वों और खुशी के अवसरों पर घरों में यज्ञ करने की सलाह दी। ओमवीर सिंह ने अभिभावकों से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस दौरान सत्यपाल पथौलिया ने वेदों के अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जसबीर सिंह, ओमप्रकाश, प्रेम सिंह राणा, हरबीर सिंह और तेजेंद्र चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।