फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By worshiping Maa Padmavati, benefited from religion

श्रीपार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर मे भक्ति आराधना कार्यक्रम मे मां पदमावती के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्वालु

Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
By worshiping Maa Padmavati, benefited from religion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आयोजित आराधना कार्यक्रम में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने मां पदमावती की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। भजन पार्टी ने संगीत की धुनों पर मां पदमावती को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुुुुओं को भावविभोर कर दिया।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एन्कलेव स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पदमावती धाम जैन मंदिर में सोमवार को मां पदमावती की भक्ति आराधना कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ ण्मोकार मंत्र के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर को मनमोहक ढंग से सजाया। पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने मां पदमावती पर चोले चढ़ाए। नमनकर्ता श्रीपाल चंद जैन, विपिन जैन, मंजू जैन, राजकुमार जैन रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बीच मां पदमावती पर फूलो की वर्षा की। हिमांशु एंड पार्टी ने मां पदमावती को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की। धार्मिक भजनों की धुनों पर महिला, पुरुष श्रद्धालु भाव विभोर हो झूम उठे। मंदिर परिसर मां पदमावती के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति की। मां पदमावती की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने गणिनी आर्यिका सरस्वती माता जी का आशीर्वाद लेकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन विपिन जैन, शिखरचंद जैन ने किया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, अजेश, विदित, विपिन, अशोक जैन, हिमांशु जैन, संदीप, आशीष, सुनील, रीना, दीपा, संगीता जैन, बबीता, वंदना, मंजू, रुचि जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed