फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By saying that her husband is dead, the aunt gets her niece married for the second time.

Baghpat News: पति को मरा हुआ बताकर बुआ ने भतीजी की दूसरी शादी कराई

Tue, 13 Jun 2023 07:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2023 07:53 AM IST
सार

बागपत जनपद के दोघट में बुआ ने उसके पति को वापस भरा हुआ बताकर आकर दोबारा शादी करा दी। जब कई दिन बाद युवती ससुराल में नहीं पहुंची, तो पति को उसकी दूसरी शादी की जानकारी हुई।

विज्ञापन
By saying that her husband is dead, the aunt gets her niece married for the second time.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोघट क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाली महिला ने अपनी भतीजी के पति की मौत होना बताकर एक मंदिर में उसकी दूसरी शादी करा दी। कई दिन बाद भी पत्नी के वापस नहीं आने पर पति ने तलाश किया तो उसे दूसरी शादी की जानकारी हुई। जिसमें पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली के झरकटिया गांव के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी की बुआ दोघट क्षेत्र के एक कस्बे में रहती है।
विज्ञापन


बुआ का ससुर अप्रैल माह में उसके घर आया और उसकी पत्नी को 17 अप्रैल को अपने साथ ले आया। जिसके बाद वह गुजरात में मजदूरी करने चला गया।

मजदूरी से घर वापस लौटा तो पता चला कि पत्नी घर वापस नहीं आई। अब वह अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसे पत्नी की दूसरी शादी कराने की जानकारी हुई।

आरोप है कि बुआ ने अपने परिवार के युवक से उसकी पत्नी की एक मंदिर में दूसरी शादी करा दी। उधर पत्नी ने राजकुमार के साथ जाने से इंकार कर दिया और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ जाने से मना कर दिया। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed