फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By offering oblations in the grand sacrifice, they took a pledge to refrain from drug use.

Baghpat News: महायज्ञ में आहुति देकर नशा न करने का लिया संकल्प

Mon, 19 Jan 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
By offering oblations in the grand sacrifice, they took a pledge to refrain from drug use.
- ढिकौली गांव के शिव मंदिर में महायज्ञ करने के बाद निकाली रैली, युवाओं और लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में नशे के खिलाफ युवाओं व लोगों ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। गांव के शिव मंदिर में रविवार को महायज्ञ कर उसमें आहुति देकर नशा छोड़ने का संकल्प लिया। इसके बाद रैली निकालकर नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
शिव मंदिर में महायज्ञ आचार्य कर्णव भारद्वाज, ब्रह्म आचार्य अभिषेक, ध्रुव व आदित्य ने विधि-विधान से कराया, जिसमें लोगों व युवाओं ने आहुति दी। जिला जाट महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है और ढिकौली गांव को नशा मुक्त बनाने के अलावा अन्य गावों में भी नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि नशा करने से परिवार बर्बाद हो जाते है और शरीर में बीमारी होती है। इसका नुकसान कई पीढि़यों को उठाना पड़ता है। इसलिए हम सभी को नशे का विरोध करना होगा और जो भी युवा नशा करे उन्हें इसके नुकसान के बारे में बताना होगा ताकि वह इससे दूरी बना सकें।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि युवा समाज की नींव हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा। महायज्ञ में आहुति देते हुए लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। महायज्ञ के बाद गांव में रैली निकाली, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली और सभी को नशे से होने वाले दुप्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर अरुण मलिक, सुषमा, संदीप प्रधान, तरुण फौजी, राजू नेता, बिट्टू प्रधान, पूर्व प्रधान जयकुमार, रामबीर सिंह, नीरज ढाका, एडवोकेट अनुज ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed