फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By following the rules, the lives of the passengers at risk

नियम कायदे ताक पर, जोखिम में यात्रियों की जान

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
By following the rules, the lives of the passengers at risk
बागपत के मेरठ रोड पर फोटो खींचने पर चप्पल को छुपाने की कोशिश करता चालक। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सड़क पर सवारियों को लेकर दौड़ रहीं रोडवेज व प्राइवेट बसों के चालक परिवहन विभाग के मानकों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करते हैं। चालकों को न तो यात्रियों की परवाह है और न ही यातायात के नियमों की। शुक्रवार को चप्पल पहने होने के कारण चालक बस के ब्रेक नहीं लगा पाया था, जिससे एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शनिवार को भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोडवेज और प्राइवेट बस चालक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली से सहारनपुर तक सवारियों के आवागमन के लिए रोडवेज व प्राईवेट बसें चल रही हैं। बस चालक अपना नंबर पहला लगाने के चक्कर में तेज गति से बसों को दौड़ा रहे हैं। साथ ही नियमों को भी ताक पर रख रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने के कारण हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। उधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की और से चेकिंग कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद भी चालक बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बस से गिरकर छात्रा की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी की रहने वाली एक छात्रा की मेरठ-बागपत नेशनल हाइवे पर पिलाना भट्ठे के पास प्राइवेट बस से गिरने से बुधवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कई हादसे बसों से हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ये हैं नियम
- चप्पल पहनकर बस या फिर किसी भी वाहन को चलाने की अनुमति नहीं।
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द या फिर अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है।
- बाइकों पर लाउड साइलेंसरों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित।
- वाहन चलाते समय वीडियो देखना प्रतिबंधित।
- सड़क पर बचाव वाहन एंबुलेंस, फायर ट्रक या पुलिस वाहन को रास्ता न देने पर जुर्माने का प्रावधान।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित।
- वाहन को निर्धारित गति से तेज चलाने पर जुुर्माने का प्रावधान।
- नशे की हालत और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर भी जुर्माने का प्रावधान।
-----
कोट...
समय-समय पर नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। विभाग की ओर से चेकिंग के दौरान चप्पल पहनकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। महीने में लगभग आठ से दस चालान चप्पल पहनकर वाहन चलाने के किए जाते हैं। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर चलती बस में चढ़ने की कौशिश करता यात्री

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर चलती बस में चढ़ने की कौशिश करता यात्री- फोटो : BAGHPAT

बागपत के दिल्ली रोड पर  चप्पल पहनकर रोडवेज बस चलाने जाता चालक

बागपत के दिल्ली रोड पर चप्पल पहनकर रोडवेज बस चलाने जाता चालक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed