फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buy sanitizer and face mask from post office too

डाकघर से भी खरीदें सैनिटाइजर व फेस मास्क

Tue, 07 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Buy sanitizer and face mask from post office too
बड़ौत। दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क व हैंड सैनिटाइजर रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल हो चुका है। बाजार मेें भी इसकी डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में डाक विभाग ने डाकघरों से इनकी ब्रिकी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कोरोना से जंग में डाक विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। डाकघरों से हैंड सैनिटाइजर की ब्रिकी भी इसकी एक कड़ी है। पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि डाकघर से मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा निर्मित हैंड सैनिटाइजर बेचा जा रहा है। 50 एमएल से 500 एमएल तक हैंड सैनिटाइजर की ब्रिकी की जा रही है। एक जुलाई को करीबन 250 हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए थे। लोगों को जागरूक करने के लिए नोटिस और पोस्टर भी चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन

देहात की शाखाओं मेें भी खुलेंगे काउंटर
बड़ौत। अच्छा रेस्पांस मिलने पर हैड सैनिटाइजर की ब्रिकी ग्रामीण अंचलों के डाकघरों से भी कराई जाएगी।
ये है कीमतें
500 एमएल 250
250एमएल 105
100एमएल 50
60 एमएल 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed