फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Business of 50 lakhs on the first day, the faces of the traders blossomed

पहले दिन 50 लाख का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Business of 50 lakhs on the first day, the faces of the traders blossomed
होली पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम के बने हालात
विज्ञापन

बड़ौत। होली की खरीदारी के लिए बुधवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि पहले दिन ही नगर में 50 लाख रुपयों का कारोबार हुआ। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। उधर, बाजार में भीड़ के चलते नगर में जाम की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक दो पहिया वाहन और ई-रिक्शा रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया।

बुधवार को नगर की संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंस वाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, बिजरौल रोड, घट्टा बाजार, खत्री गढ़ी चौराहा, अग्रसैन मूर्ति, बावली रोड सहित मुख्य बाजार में लोग होली पर्व की खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में भीड़ भाड़ के चलते दोपहिया वाहन और कार की वजह से जाम के हालात बन गए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर होली में युवाओं और बच्चों ने शेर, भालू के मुखौटों के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे खरीदे। सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी के मुखौटे को खरीदा जा रहा है। केसरिया रंग, मोदी के मुखौटे और एके-47 पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। मिठाई और नमकीन की दुकानों पर भी भीड़ रही। व्यापारी ललित, सुनील के अनुसार पहले दिन 50 लाख का कारोबार हुआ। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed