{"_id":"5e6545028ebc3eebb77ccb37","slug":"buses-increased-on-main-routes-trips-also-increased-baraut-news-mrt472717445","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर बढ़ाई गई बसें, फेरे भी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर बढ़ाई गई बसें, फेरे भी ज्यादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। परिवहन निगम ने होली पर्व को देखते हुए मुख्य मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही सभी रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए है।
बड़ौत डिपो में परिवहन निगम की 80 और 48 अनुबंधित बसें है। रविवार को होली पर्व है, इससे पूर्व ही रोडवेज ने परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-शामली मार्ग, बड़ौत-लोनी मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग सहित सभी मुख्य मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि होली पर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। हाल ही में डिपो को चार बसें नई मिली है, उन्हें भी रूटों पर भेज दिया गया है। बसों के फेरे भी दो से तीन गुना कर दिए गए है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की परेशानियां न उठानी पड़े।
ट्रेनों में रही मारामारी
बड़ौत। रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों मेें मारामारी की स्थिति रही। भीड़ उस समय ओर बढ़ गई, जब शामली से दिल्ली जाने वाली टे्रन नंबर 51910 अपने निर्धारित समय से करीबन एक घंटा लेट पहुंची। यह ट्रेन बड़ौत स्टेशन पर 10:15 मिनट पर पहुंचती है, लेकिन यह 11:10 मिनट पर स्टेशन पहुंची।
चलाया गया चेकिंग अभियान
बड़ौत। होली पर्व को देखते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने टीम के साथ नगर के रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया।