फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses for Panchayat elections in Meerut

मेरठ में पंचायत चुनाव के लिए गई बसें

Sat, 24 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Buses for Panchayat elections in Meerut
मेरठ-बागपत मार्ग पर दो दिन यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार और सोमवार को यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को मेरठ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बसों का अधिग्रहण किया गया है। इससे मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मेरठ-बागपत हाइवे पर 71 प्राइवेट बसों का संचालन है। मेरठ जनपद में सोमवार को तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसों का अधिग्रहण किया गया है। शनिवार को बागपत से मेरठ जाने वाली सभी बसें चुनाव में लगा दी गई है, जिससे रविवार और सोमवार को मेरठ का सफर लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। बसों के अभाव में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ेगा। प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि मेरठ में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रशासन ने मार्ग की सभी बसों का अधिग्रहण कर लिया है। रविवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर चलने वाले बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होगी। अगले दो दिन मेरठ-बागपत हाइवे पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

-----------
प्रवीण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed