{"_id":"65be9760e049fb51e6047c9b","slug":"buses-are-not-stopping-at-the-bus-stand-people-are-worried-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106419-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बस स्टैंड पर नहीं रुक रहीं बसें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बस स्टैंड पर नहीं रुक रहीं बसें, लोग परेशान
Sun, 04 Feb 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र के बस स्टैंडों पर चालक बसें नहीं रोक रहे हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।
आरएम लोकेश कुमार राजपूत ने सभी एआरएम को पत्र लिखकर चालकाें को नगर व देहात क्षेत्र में बने बस स्टैंडों पर बस रोकने के लिए निर्देशित किया था, बावजूद इसके चालकों की मनमानी कम नहीं हो रही है। यात्री नगर में छपरौली चुंगी, बुढ़ाना बस स्टैंड के अलावा देहात क्षेत्र के गांवों के बाहर बने बस स्टैंडों पर बसें नहीं राेकते। जिस कारण लोग निजी वाहनों व डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठाते हैं। यात्रियों में सुशील, अंकित, दीपक, जयपाल ने बताया कि यात्री बस स्टैंडों पर खड़े होकर बसों के आने का इंतजार करते हैं, लेकिन बस आती है और बिना रुके आगे बढ़ जाती है। बाद में यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है।
वर्जन- औचक निरीक्षण कर बस स्टैंडों पर बसें न रोकने वाले चालकाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार बस संचालन प्रभारी बड़ौत।